औरैया में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार-मंगलवार रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पहलटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल है।
.
सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी पीड़ित अछल्दा के गढ़ चंद्रपुरा गांव के रहने वाले हैं, जो एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे।
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ चंद्रपुरा के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरलालपुर जा रहे थे। गांव निवासी तिलक सिंह के दामाद साकेत के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने के लिए एक साथ निकले थे।
नेशनल हाईवे-19 पर इमलिया ओवरब्रिज से पहले मंगलवार रात करीब 1.30 बजे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी 13 लोग गंभीर रूप से घायल है। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड:ड्यूटी और जांच में लापरवाही समेत अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ा एक्शन लिया गया है। अलग-अलग मामलों में 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं। कार्रवाई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में लापरवाही, जनसुनवाई में उदासीनता और पुलिसकर्मियों से अवैध वसूली जैसे मामलों में की गई है।
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने साफ कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी।
पुलिस लाइन ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और लिपिकीय कार्य देख रहे एसआई हरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि राजीव कुमार पुलिसकर्मियों से खुलेआम पैसे वसूलता था। आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी का फर्जी मेडिकल लगवाकर ड्यूटी में मदद भी कराई थी। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:पैसे के विवाद में 20 साल के युवक की हत्या की थी, वारदात के बाद से फरार थे

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में हत्या के आरोपियों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 साल के दीपक का अमन और पीयूष से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी। पढ़ें पूरी खबर
मऊ में स्कॉर्पियो के आगे थार लगाई, हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, पूर्व मंत्री के घर तेरहवीं में आए थे

मऊ में भाजपा के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के घर से लौट रहे दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश आमने-सामने आ गए। आरोपी ने स्कॉर्पियो के सामने थार लगाकर गाड़ी रोक ली। पुरानी रंजिश और ओवरटेक को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई।
फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर को तीन गोलियां गोली लगी हैं। घायल को गंभीर हालत में आजमगढ़ रेफर किया गया है। दोनों आरोपी आजमगढ़ जिले के अपराधी हैं और उन पर पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। पढ़ें पूरी खबर…
आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से माता-पिता और बेटे की मौत, शादी में शामिल होने मुंबई से आया था परिवार

आजमगढ़ में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार माता-पिता और बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे फर्नीचर कारोबारी उछलकर एक्सप्रेसवे से 10 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, बेटा और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर….
