सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जताया विरोध


सोनभद्र में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने पद मार्च निकाला और मोटरसाइकिल को ठेले पर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महंगाई हटाओ, भाजपा सरकार होश में आओ और जनता काहे भागा भाई, महंगाई आई जैसे नारे लगाए। सरकार जनता को महंगाई की आग में झोंक रही सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार आज जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ शंखनाद किया है और जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर जनता पर “महंगाई का चाबुक” चला रही है, जिससे प्रदेश की जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। प्रदेश की जनता अब जाग चुकी है उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें याद नहीं रहतीं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल रील बनाने का काम कर रहे हैं, जबकि उनके पीछे लंबा काफिला चलता रहता है। सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब जाग चुकी है और आने वाले समय में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। आटा, चावल, दाल, चीनी और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *