पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल बोले- सपा नमाजवादी पार्टी है:ब्राह्मणों पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय उपवास


बलिया में रविवार को पूर्व बीजेपी मंत्री और पूर्व सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय उपवास रखा। यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी (सपा) नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया गया था। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने समाजवादी पार्टी को ‘नमाजवादी पार्टी’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हिंदू धर्म, संतों और विशेष रूप से ब्राह्मण वर्ग के खिलाफ अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी की है। कहा कि इस टिप्पणी के विरोध में और जनता तक इस मुद्दे को पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक दिवसीय उपवास पर बैठे हैं। सपा नेता राजकुमार भाटी द्वारा सोशल मीडिया पर माफी मांगने के सवाल पर पूर्व मंत्री शुक्ल ने कहा कि यह सपा की ‘तंज के रूप में आदत’ है। उन्होंने याद दिलाया कि भाटी पहले भी कई बार ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं। पूर्व मंत्री ने भाटी के पुराने बयानों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ‘ब्राह्मण सुबह हाथ में पंचांग लेकर निकलता है, दिन भर भ्रमित करके शाम को पैसा लेकर आता है।’ उन्होंने यह भी बताया कि भाटी ने कथित तौर पर ‘हिंदुओं के भगवान श्रीराम में अनेक अवगुण बताए थे, जबकि मोहम्मद साहब में हमें गुण-गुण दिखाई देते हैं।’ आनंद स्वरूप शुक्ल ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी एक ‘षड्यंत्र के तहत हिंदू और सनातन धर्म को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।’ उपवास कार्यक्रम को भाजपा नेता सीबी मिश्र, चंद्र प्रकाश पाठक, ट्विंकल सिंह, सत्येंद्र सिंह, बद्रीनाथ प्रजापति, अंजनी पांडेय, अंंजनीलाल चौबे, अनूप वर्मा, राजू सिंह, प्रेम राय, शशिकांत चौबे, अखिलेश वर्मा, अरुण ओझा, अभिषेक सोनी, कन्हैया मिश्र, सुशील पांडेय, निखिल पाण्डेय और अजय पाण्डेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबी मिश्र ने की और संचालन अनुभव सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक मोहनीश पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *