![]()
कांग्रेस नेता हसनैन अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) में वापसी कर ली है। उन्होंने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भदोही विधायक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंसारी ने नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। हालांकि, अब वह अपने पुराने राजनीतिक दल सपा में लौट आए हैं।
सपा में शामिल होने के बाद आज जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर हसनैन अंसारी का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रामधनी यादव प्रधान, विनय यादव प्रधान, डॉ. अशोक यादव, सुनील यादव, राजू पाल, विजय बिंद, शकील, आजम, उदयर अंसारी, रिहान नवाज, लालमणि यादव प्रधान, सद्दाम हुसैन, कमला यादव, सूरज यादव, शाहबाज हुसैन, सुरेंद्र यादव, अजय उपाध्याय, पंकज पाठक, राज सरोज, डॉ. अनूप यादव और पंकज रावत सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
भदोही में कांग्रेस नेता हसनैन अंसारी की सपा में वापसी:लखनऊ से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत