![]()
लखनऊ में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शरद सिंह का सेक्टर- 6 मलेशेमऊ स्थित अपार्टमेंट के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके पहले शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल और सैलून को सील कर दिया है। मामले में एक आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मुख्य आरोपी शरद सिंह अपनी पत्नी पल्लवी जोशी समेत अब भी फरार है। गोरखपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनकी बेटी रत्ना सिंह (31) को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर रत्ना ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस वीडियो, मोबाइल के आधार पर जांच कर रही आत्महत्या से पहले रत्ना ने एक वीडियो बनाकर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक फरार आरोपी शरद का गोमतीनगर विस्तार के मलेशेमऊ सेक्टर- 6 में बन रहे अपार्टमेंट विरासत उडय ग्रेंड पर बुलडोजर चलाया गया है। एलडीए की टीम ने निरक्षण करने के बाद अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके पहले होटल और सैलून को सील किया जा चुका है। इसके अलावा एक आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलनाथ शरद सिंह के होटल कारोबार को संभालता था। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसकी पत्नी पल्लवी जोशी घटना के बाद से फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब वीडियो, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
Source link
सैलून मैनेजर की आत्महत्या मामले में चला बुलडोजर:मुख्य आरोपी के अपार्टमेंट का अवैध निर्माण गिराया, होटल व सैलून पुलिस कर चुकी सील