गणेश शंकर विद्यार्थी के प्रेस पहुंचे सांसद, ज्ञापन लिया:बलिदान स्थल व प्रताप प्रेस का किया जाएगा जीर्णोद्धार


प्रताप वैश्विक संस्थान की मांग पर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चौबेगोला स्थित बलिदान स्थल और फीलखाना में प्रताप प्रेस बिल्डिंग का निरीक्षण किया। साथ ही यह आश्वासन दिया कि दोनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। ‌आवास पर मिला प्रतिनिधिमंडल
प्रताप वैश्विक संस्थान का प्रतिनिधि मंडल सांसद से उनके आवास पर मिला, जिसके बाद शाम को सांसद दोनों स्थलों पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को वहीं पर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा कि बलिदान स्थल पर स्मारक का निर्माण किया जाएगा। प्रताप प्रेस बिल्डिंग को भी संरक्षित किया जाएगा। जीर्णोद्धार होनी की उम्मीद संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत विष्णु त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग डेढ़ दशक से इस संदर्भ में संस्थान की ओर से मांग की जा रही है। महासचिव भारतेंदु पुरी ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि इस बार यह काम पूरा हो जाएगा। समन्वय प्रमुख शांतनु चैतन्य ने कहा कि कानपुर के गौरवशाली इतिहास को संजोने की बहुत आवश्यकता है। ताकि विद्यार्थी जी के बलिदान के बारे में आगे की पीढ़ी जान सके। इस मौके पर डॉ. रमेश वर्मा, उमेश शुक्ल, सुनील साहू, अरुण पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *