![]()
बदायूं में एक जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक पर आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित नाबालिग छात्रा गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आज स्कूल गई थी, जहां सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकत की। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिवार के सदस्यों के अनुसार, इस घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान है। परिजन और गांव वाले स्कूल पहुंचे और शिक्षक से शिकायत भी की आरोप है कि वहां शिक्षक ने गलती मानने की जगह दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकोलीगल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
बदायूं में छात्रा से छेड़छाड़, सहायक अध्यापक पर FIR:8वीं की छात्रा ने लगाया आरोप, पिता की शिकायत पर कार्रवाई