![]()
भीषण गर्मी से हर कोई त्रस्त है। इस भीषण गर्मी में पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी में हांफते दिख रहे हैं। कुछ गिने चुने वार्डों की बात छोड़ दी जाए तो अधिकांश वार्डों में लगी AC महज शोपीस है। इतना ही नहीं इस अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में जिसके लिए मरीज रुपये देकर भर्ती हैं, वहां भी स्थिति यही है। यहां करीब 10 प्राइवेट वार्ड हैं जिसमें AC तो लगी हैं लेकिन वह सिर्फ दिखावे की है। इसी प्राइवेट वार्ड का शुल्क मरीजों से एक दिन का 400 रुपये लिया जाता है। तीमारदार इसकी शिकायत कई बार अस्पताल प्रबंधन से कर चुके हैं लेकिन आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही ठीक हो जाएगा। अब सवाल यह है कि कोई जनप्रतिनिधि या अफसर यहां निरीक्षण करने आता है तो आखिर ये सब एसी कैसे चलने लगती है। वहीं, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम कहते हैं, कुछ वार्ड में चूहों ने एसी खराब कर दी है जिससे यह दिक्कतें हो रही हैं। “किस चीज का लिया जा रहा है शुल्क” शिवपुर तरना के रहने वाले डॉ. मुकेश सिंह करीब 15 दिनों से अपने मरीज मधु सिंह को लेकर वार्ड नंबर 12 में लेकर एडमिट हैं। वह कहते हैं कि जब वह आए तो बताया गया कि इस वार्ड में एसी चलती है, सब ठीक है लेकिन 15 दिनों में एक दिन भी एसी नहीं चलाई गई। मरीज अंदर गर्मी से घूंट रहा है लेकिन नर्सिंग स्टाफ से कई बार कहने के बाद भी वह लोग सिर्फ टालमटोल करती हैं। हम मरीज लेकर परेशान हैं अब इस समय किससे शिकायत करने जाएं? इसी तरह आजमगढ़ जनपद के तेज बहादुर सिंह 12 मई से प्राइवेट वार्ड में अपने मरीज काे लेकर भर्ती हैं। वह कहते हैं, एसी न चलने से इतनी गर्मी में मरीज को बहुत परेशानी हो रही है। एसी के लिए ही हमने इस प्राइवेट वार्ड में 2000 रुपये में मरीज को शिफ्ट कराया है लेकिन फिर भी ये स्थिति। सारनाथ की मीरा देवी भी प्राइवेट वार्ड में हैं। इनके तीमारदार लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन एसी नहीं चलाई गई। AC का रिमोट नर्सिंग स्टाफ की कस्टडी में प्राइवेट वार्ड में एसी तो लगी है लेकिन इसका रिमोट मरीज व तीमादारों को नहीं दिया जाता है। रिमोर्ट ड्यूटी में तैनात नर्सिंट स्टाफ के पास होता है। जब रिमोट मांगा जाता है तो बताया जाता है एसी नहीं चल रही है, जल्द ही बन जाएगा। मरीज ज्यादा से ज्यादा 4 से 6 दिन रहता है, वह एसी की शिकायत करते करते डिस्चार्ज हो जाता है।
Source link
प्राइवेट वार्ड में स्वागत है.. AC की उम्मीद ना करें:वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में शोपीस बना AC, तीमारदार बोले- पैसे जमा करने के बावजूद सुविधा नहीं