![]()
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात बिना आंधी और बारिश के एक विशाल हरा-भरा पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। एक युवक व एक व्यक्ति घायल हो गए। एक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। नगर निगम ने देर रात पेड़ को हटवाया गया। इस दौरान यातायात बाधित रहा। गनीमत रही दोनों की जान बची इंदिरापुरम से सरफराज शुक्रवार रात खाना देने जा रहे थे। जहां अभयखंड 3में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास स्कूटी रोकी, वहीं राहुल ऑफिस से घर लौट रहा था। जहां मुख्य मार्ग और सर्विस रोड के बीच बने साइड वर्ज पर लगा विशाल पेड़ गिर पड़ा। दोनों पेड़ के टहने की चपेट में आए और खून से लथपथ हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और एनएच 9 की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। राहुल को गंभीर चोट आई थी। आसपास के लोगों ने ऑटो रुकवाकर राहुल को बैठाकर पास के अस्पताल भेज दिया। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही दोनों घायल जा चुके थे। क्रेन से पेड़ को हटाकर ट्रैफिक शुरू कराया।
Source link
बिन आंधी-बारिश सड़क पर गिरा पेड़, 2 घायल:इंदिरापुरम में रात में हुआ हादसा, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती