चंदौसी के दो गांवों में तीन दिन से बिजली गुल:ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र पर प्रदर्शन किया, अंधेरे के साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई


संभल में आंधी-बारिश के बाद बाधित हुई विद्युत आपूर्ति तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और बिजली घर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।शुक्रवार सुबह 9 बजे संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के खटैटा और कंथरी गांवों के दर्जनों ग्रामीण 33 केवी उपकेंद्र चंदौसी विद्युत केंद्र पहुंचे। उन्होंने गांव से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें विद्युत आपूर्ति दो से तीन दिन बाद बहाल होने की बात कही गई है। चंपा सिंह ने कहा कि तीन दिन से गांव में लाइट नहीं है, जिसकी वजह से कई दिक्कतें आ रही हैं। कमल बाबू ने बताया कि उनके गांव खटैटा में पांच दिन से बिजली नहीं है और बिजली घर पर बताया जा रहा है कि इसे ठीक होने में अभी दो से तीन दिन और लगेंगे।उन्होंने आगे कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण गांव में अंधेरा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विनोद ने बताया कि बारिश और आंधी के बाद से गांव की बिजली गई है, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *