![]()
प्रयागराज के कैंट के ऊंचवागढ़ी इलाके में एक अधिवक्ता के घर पर आधी रात हमला, गाली-गलौज और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात में शराब के नशे में पहुंचे 15 से 20 युवकों ने घर के बाहर हंगामा किया, महिलाओं के साथ अभद्रता की और तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में कैंट थाने में 7 नामजद और अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके से दो युवक पकड़े भी गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। रात 12 बजे पहुंचे…और करने लगे तांडव ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासी अधिवक्ता संदीप मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला न्यायालय प्रयागराज में नियमित प्रैक्टिस करते हैं। उनके अनुसार 14 मई की रात करीब 12 बजे कई युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मां के विरोध करने पर अभद्रता का आरोप तहरीर के मुताबिक जब उनकी मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर के गेट पर टाॅयलेट भी किया। शोर-शराबा बढ़ने पर परिवार के लोग बाहर आए तो हमलावर उग्र हो गए। तमंचा लहराकर गेट तोड़ने की कोशिश अधिवक्ता का आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा लहराते हुए घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी पत्थरबाजी करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मोबाइल, वाहन और घर में तोड़फोड़ घटना में संदीप मौर्य और उनके पिता के मोबाइल फोन टूट गए। वहीं घर के बाहर खड़ा दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़की का शीशा भी टूट गया। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो और फोटो मोबाइल में रिकॉर्ड होने का दावा किया है। कई नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी तहरीर में अमन अहमद, प्रियेश श्रीवास्तव, आकाश कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, सुमित निषाद, मोहित निषाद और हमजा समेत कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस को बताया गया कि पकड़े गए दो युवकों ने अन्य आरोपियों की पहचान बताई। कैंट थाना प्रभारी ने कहा कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मौके से दो युवक पकड़े गए थे जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
Source link
अधिवक्ता के घर पर आधी रात हमला:प्रयागराज में तमंचा लहराकर गेट तोड़ने की कोशिश, 15-20 हमलावरों ने आधी रात की वारदात