अयोध्या की सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत:परिजन जब स्नान कर नदी से बाहर निकले तो गायब होने की जानकारी हुई


अयोध्या की सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। यह सभी आज दोपहर पुराने सरयू पुल के पूर्वी घाट पर स्नान कर रहे थे। परिजन जब स्नान कर नदी से बाहर निकले तो साथ के एक युवक के गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस का सूचना दी। एसडीआरएफ और जल पुलिस की एक घंटे की मेहनत के बाद घटना स्थल के पास ही युवक को बरामद कर लिया।अस्पताल ले जाने पर पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। नयाघाट पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्र ने बताया कि मृतक अमित पाल पुत्र देशराज पाल उम्र 22 वर्ष की नदी में डूबकर मौत हो गई। वह ग्राम बखरिया पोस्ट राघवपुर थाना मल्लावां हरदोई का रहने वाला था।वह अपने करीब 7 परिजनों के साथ सरयू स्नान कर रहा था। मना करने के बावजूद खतरे वाले क्षेत्र में जाकर स्नान कर रहे पुलिस के मना करने के बावजूद यह सभी खतरे के लिए लगाए गए बैरियर को पार करके दूर जाकर स्नान कर रहे थे।उन्होंने बताया कि स्नान के लिए आने वाले लोग मना करने के बावजूद खतरे वाले क्षेत्र में जाकर स्नान कर रहे हैं।मना करने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ से लड़ाई कर रहे हैं। घाट पर तैनात एसडीआरफ के जवानों से झगड़ा करने वाले युवकों पर कार्यवाही सदी वर्दी में घाट पर तैनात एसडीआरफ के जवानों से झगड़ा करने वाले अबेडकर नगर के युवकों पर शांति भंग की कार्यवाही की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *