![]()
बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 12 मई 2026 को हुई थी। देविन नगर निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया था कि उनके गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश और जमीन पर कब्जे को लेकर उनसे गाली-गलौज की। इसके बाद उन पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। छोटेलाल की तहरीर के आधार पर नरैनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पाड़ादेव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामनरेश पुत्र रामबहोरी, अंकुर पुत्र रामनरेश (दोनों निवासी देविन नगर, थाना नरैनी, जनपद बांदा) और शाहआलम पुत्र बाबू मिया (निवासी अतर्रा रोड, थाना नरैनी, जनपद बांदा) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
Source link
बांदा में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा, लाठी और कुल्हाड़ी से किया था वार