![]()
पीलीभीत में गुरुवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने ईको आवास परिसर में बने अधिशासी अधिकारी (ईओ) आवास को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। खास बात यह है कि यही भवन कुछ समय पहले तक कथित तौर पर सपा के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह मामला पिछले कई दिनों से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। ईको आवास परिसर के जिस हिस्से में लंबे समय से सपा कार्यालय संचालित हो रहा था, वहां से कुछ समय पहले प्रशासन ने कब्जा हटवाया था। कार्रवाई के बाद उसी भवन पर ‘अधिशासी अधिकारी आवास’ का बोर्ड लगाकर उसकी नई पहचान तय की गई थी। अब उसी भवन पर चला बुलडोजर गुरुवार को नगर पालिका परिषद की टीम भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और भवन को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर चलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देर में दीवारें और ढांचा जमींदोज कर दिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस भवन को पहले सपा कार्यालय बताया गया और बाद में ईओ आवास घोषित किया गया, उसे इतनी जल्दी क्यों तोड़ दिया गया। नए कॉम्प्लेक्स की तैयारी प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका परिषद पूरे ईको आवास परिसर का कायाकल्प करने की योजना पर काम कर रही है। खाली कराई गई जमीन पर आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी चल रही है। इसी परियोजना के तहत पुराने ढांचे को हटाया गया है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र के विकास और नए निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से की गई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।
Source link
पीलीभीत में नगर पालिका ने बुलडोजर से ढहाया EO आवास:बीते दिनों सपा के कब्जे से खाली कराया गया था भवन