महाराजगंज में पति ने खुद का गला रेता:झगड़े के बाद पत्नी से नाराज था, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने हंसिया से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां गांव निवासी मोहन (40 वर्ष) का बुधवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पत्नी शिकायत दर्ज कराने थाने चली गई। इसी दौरान, गुस्से में आए मोहन ने घर में रखे हंसिया से अपना गला काट लिया। घटना के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहन के भाई सोहन और गांव के चौकीदार प्रहलाद की मदद से घायल मोहन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मोहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति द्वारा खुद को घायल करने की जानकारी मिली है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *