दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने प्रताड़ना, मारपीट के आरोपी को भेजा जेल


बलरामपुर के सादुल्लानगर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सादुल्लानगर सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। मनुवागढ़ गांव से दबोचा गया आरोपी पुलिस टीम ने ग्राम मनुवागढ़, थाना सादुल्लानगर निवासी वारंटी अभियुक्त मुन्ना लाल पुत्र रामधीरज को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 498ए, 323, 504 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। उस पर पत्नी को प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और दहेज मांगने के आरोप हैं। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक जमील खान, उपनिरीक्षक कपिल देव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और आरक्षी कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *