![]()
चित्रकूट में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अवाडा क्लीन एनर्जी प्रा.लि. द्वारा 85 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना जनपद में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं निवेश के नए अवसर सृजित करेगी। यह परियोजना जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के ग्राम सकरौहा में 44.617 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित की जानी प्रस्तावित है। उपजिलाधिकारी मानिकपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित भूमि में से लगभग 40.050 हेक्टेयर अनुसूचित जाति के काश्तकारों की भूमि क्रय की जाएगी, जबकि 4.567 हेक्टेयर भूमि सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के काश्तकारों से खरीदी जाएगी। इस परियोजना में लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। निर्माण कार्य इसी वर्ष प्रारंभ होने की संभावना है, और परियोजना को वर्ष 2027 तक संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह सौर ऊर्जा परियोजना राज्य की हरित ऊर्जा नीति को मजबूती प्रदान करेगी और बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
Source link
चित्रकूट में 85 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र लगेगा:बढ़ती विद्युत मांग को करेगा पूरा, 250 करोड़ का निवेश मिला