![]()
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की योजना बैठक बुधवार को नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई तथा बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी आधुनिक योजनाओं और नई कार्यप्रणाली के साथ काम कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को समय के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दायित्व केवल नाम के लिए नहीं दिया है, बल्कि नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनमानस के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जल्द से जल्द प्रवासी और प्रभारी नियुक्त किए जाएं। साथ ही बूथ स्तर पर भी दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रवासी और प्रभारी बनाकर उनके नेतृत्व में चुनावी तैयारी की जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा की भावना के साथ पार्टी के लिए शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैश्विक संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल, ऊर्जा और फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने की अपील की गई है, जिसे सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, नवाब सिंह, सत्यम गुप्ता, सीमा एमबीए, धीरज बाल्मीकि, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, रमिंदर सिंह रिंकू, पारस मदान, रीता पासवान, वास्ते त्रिपाठी, शालिनी कटियार, प्रशांत त्रिपाठी, जीतू कश्यप, राधा सैनी, रामजी गुप्ता, आशीष बाजपेई, सुरेश गुप्ता, पूनम कंवर, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, इंद्रजीत खन्ना, दीपक शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, शुभम दीक्षित, अश्वनी गौतम, अजय राय, प्रीति साहू, आशीष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
BJP की बैठक में मिशन 2027 पर मंथन:अध्यक्ष बोले- बूथ स्तर पर प्रवासी और प्रभारी की नियुक्ति होगी, जनता को सरकार की योजनाएं बताएं