शामली में अवैध मिट्टी खनन पर SDM से शिकायत:किसानों को फसलों और जमीन का नुकसान, कार्रवाई न होने पर नाराजगी


शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना गांव और आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी खनन कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, अवैध खनन के कारण किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी की खपत बढ़ रही है और फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार गहरी खुदाई से कृषि भूमि की गुणवत्ता खराब हो रही है, जिससे आने वाले समय में खेती पर असर पड़ सकता है। कई लोगों के नाम शिकायत में शामिल ग्रामीणों ने एसडीएम शामली को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सुखपाल, सुखविंदर और महिपाल समेत कई लोग ग्राम कुड़ाना के खसरा संख्या 886 में रात के समय अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। इसके अलावा नीरज मादलपुर, नीरज बनत, अहसान बलवा, राहुल, विपिन, मोनू, मनोज देशवाल, रॉकी और प्रशांत के नाम भी शिकायत में शामिल किए गए हैं। 112 पर सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी थी, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी खनन के लिए अधिकतम 3 फुट तक खुदाई की अनुमति है। इससे अधिक खनन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *