![]()
चंदौली पुलिस ने साइको किलर गुरप्रीत सिंह का देर रात पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि मीडिया से परिवार वालों को दूर रखा गया और गुरप्रीत सिंह के परिवार के लोग शव को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए। इस मामले पर पुलिस की अधिकारी कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी कंट्रोवर्सी को रोकने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा दबाव दिया गया था, तभी चोरी चुपके साइको किलर के परिवार के लोगों को उसका शव को सौंपा गया। आपको बता दें की मुगलसराय ताड़ीघाट पैसेंजर में जमानिया के एक व्यक्ति की गोली मार का हत्या की गई। इसके अगले दिन 11 मई की भोर ब्यास नगर के पास में जम्मू तवी ट्रेन में गया जिले की एक मजदूर की गोली मारकर हत्या हुई और इसके ठीक कुछ देर बाद कमलापुर के जीवक़ हॉस्पिटल में भभुआ चैनपुर की लक्ष्मीना देवी की गोली मारकर हत्या की गई। इन तीनों घटनाओं को साइको किलर गुरप्रीत सिंह के द्वारा अंजाम दिया गया था। हलांकि 11 तारीख की देर रात को ही चंदौली पुलिस, जीआरपी और SOG की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए साइको किलर का काउंटर कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में दो दिनों तक रखा गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया था और परिजन शव लेने के लिए चंदौली पहुंचे थे। जिन्हें रात में किसी अन्यत्र होटल या किसी स्थान पर रोका गया था और बुधवार की भोर में शव उन्हें सौंप दिया गया।
Source link
साइको किलर गुरप्रीत का देर रात हुआ पोस्टमार्टम:विवाद से बचने के लिए चोरी-चुपके परिजनों को सौंपा शव, 3 लोगों को मारी थी गोली