बलरामपुर अस्पताल में एक्सरे जांच ठप:मशीन खराब होने से मरीज बेहाल, मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट


लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक्सरे जांच को लेकर मरीज-तीमारदार बेहाल है। अस्पताल में लगी दो डिजिटल एक्सरे मशीन में एक कई दिन से खराब है। उपकरणों की मरम्मत करने वाली कंपनी अभी तक मशीन ठीक नहीं कर पाई है। ऐसे में एक मशीन पर सभी मरीजों का लोड आ गया है। मरीज जांच के लिए दो तीन से दौड़ रहे हैं मगर उनकी जांच नहीं हो रही है। इसके अलावा, मरीजों को एक्सरे फिल्म की बजाए मोबाइल फोन पर रिपोर्ट दी जा रही है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। रोजाना 5 हजार मरीज आते हैं
बलरामपुर अस्पताल की OPD में हर दिन करीब चार से पांच हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। आर्थोपैडिक समेत अन्य विभाग के जरिये हर दिन करीब 300 से अ​धिक मरीजों को एक्सरे लिखे जा रहे हैं। एक ही मशीन होने से लंबी कतारें लग जाती हैं। कई मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ता है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी कठिन है, क्योंकि उन्हें बार-बार अस्पताल आना पड़ता है। मरीजों ने बताया कि उन्हें दो दिन से अधिक समय से जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
​एक्सरे फिल्म भी खत्म
अस्पताल में एक्सरे फिल्म की कमी भी एक बड़ी समस्या है। एक्सरे फिल्म कई दिन से मरीजों को नहीं मिल पा रही है। मरीजों से मोबाइल पर फोटो ​खिंचवाई जा रही है। वहीं, मोबाइल पर लिखी गई रिपोर्ट मरीज डॉक्टर को दिखा रहे हैं। फोटो साफ न होने से मामूली फैक्चर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इससे मरीजों का दर्द और भी बढ़ रहा है।
कई घंटे इंतजार के बाद भी नहीं हुई जांच
मरीज प्रियांशु ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के लिए पर्चे पर लिखा था। सोमवार को जांच के लिए पहुंच थे मगर वापस लौटा दिया गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के इंतजार के बाद भी जांच नहीं हो सकी। इसी तरह कई मरीज वहां पर कतार में घंटों से जांच कराने के लिए खड़े थे।
CMS बोले- मोबाइल पर रिपोर्ट देने की हैं व्यवस्था
बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि खराब मशीन को ठीक कराने का काम चल रहा है। उम्मीद है बुधवार से मशीन से जांचे शुरू हो जाएंगी। दूसरी मशीन पर एक्सरे फिल्म देने के बजाय मोबाइल पर ही रिपोर्ट देने की व्यवस्था पहले से ही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *