![]()
अमेठी में गोवंश के साथ मारपीट कर वीडियो पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। युवक थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगता दिखा। वीडियो में एक युवक पहले एक गोवंश को जमीन पर गिराता है। इसके बाद वह गोवंश की गर्दन पर लेटकर रील बनाता है। लगभग 20 सेकंड के इस वीडियो में युवक गोवंश की गर्दन पकड़े हुए भी दिख रहा है। रील पर ‘जावेद भाई’ भी लिखा हुआ था। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। युवक को थाने में लंगड़ाते हुए देखा गया। उसने हाथ जोड़कर कहा कि उसने एक सांड़ को गिरा दिया था, लेकिन अब ऐसी गलती वह कभी नहीं करेगा। युवक की पहचान मोहनगंज थाना क्षेत्र निवासी जावेद गुर्जर के रूप में हुई है।थाने में तैनात दरोगा राकेश सिंह की तहरीर पर युवक।के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Source link
गोवंश से मारपीट कर रील बनाना पड़ा महंगा:पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, लंगड़ाते हुए थाने में मांगी माफी