![]()
मऊ के घोसी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी एक्सयूवी गाड़ी को सड़क पर धक्का मारते हुए नारेबाजी की, जिससे राहगीरों का ध्यान आकर्षित हुआ और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन देखने के लिए जमा हो गए। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान के विरोध में किया गया था, जिसमें उन्होंने डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने की बात कही थी। सपा कार्यकर्ताओं ने बिना इंजन चालू किए अपनी गाड़ी को धक्का देकर केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “धक्का मारो, धक्का मारो, योगी और मोदी राज में धक्का मारो” जैसे नारे लगाए। घोसी बाजार की सड़कों पर हुए इस प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों से आम जनता पहले से ही परेशान है। ऐसे में सरकार के बयान जनता की समस्याओं को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध और जनता की समस्याओं को उजागर करने का प्रयास बताया।
Source link
सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को धक्का देकर किया प्रदर्शन:पीएम मोदी के ईंधन कम यूज करने वाले बयान का विरोध, कहा- योगी-मोदी राज में धक्का मारो