युवक पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में वारदात को दिया था अंजाम, घायल का इलाज जारी


प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से गंभीर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। बरबन का पूरा गांव निवासी राहुल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। राहुल के अनुसार, आरोपी रोमित ने गाली-गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। राहुल अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी रोमित (20), पुत्र विजय कुमार ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोपी ने राहुल पर ताबड़तोड़ चाकू से करीब पांच वार किए। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद फरार आरोपी रोमित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *