भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने 18 मांगों को लेकर किया:मैनपुरी में स्मार्ट मीटर और जल निकासी की समस्या पर उठाया मुद्दा


मैनपुरी में भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने मैनपुरी जिले में किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्मार्ट मीटर और जल निकासी की समस्या सहित कई प्रमुख मांगें शामिल थीं। इस प्रदर्शन में यूनियन के प्रमुख सचिव बी. के. सिंह बघेल, अवनीश यादव और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल ठाकुर सहित कई किसान नेता और सदस्य शामिल हुए। उन्होंने किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने और कर्ज माफी की प्रभावी व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया। सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नहरों में समय पर पानी छोड़ने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बाढ़ एवं जलभराव को रोकने के लिए नालों व बांधों की नियमित निगरानी एवं मरम्मत, भू-राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और लेखपालों द्वारा रिश्वतखोरी पर सख्त रोक लगाने की मांग की गई। किसानों को समय पर खाद, बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने तथा गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के भीतर सुनिश्चित करने की बात भी ज्ञापन में कही गई। इसके अतिरिक्त, गोबर खरीद योजना लागू कर जैविक खाद को बढ़ावा देने और प्रशासन एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की मांग भी यूनियन ने की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *