कानपुर में आज 12 इलाकों में बिजली का शटडाउन:4 से 5 घंटे तक रहेगी आपूर्ति बाधित, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल बदलने का काम होगा


कानपुर में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के एक दर्जन इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की टीम यूटिलिटी शिफ्टिंग, केबल डालने और पोल बदलने का कार्य करेगी। काम के लिए करीब 50 कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहेंगे। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन समय जानिए
बिजली विभाग के अनुसार नवाबगंज, एचबीटीआई और आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं राम जानकी और पानी की टंकी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।
इसके अलावा लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस, शिवली रोड, आचार्य नगर, ओ ब्लॉक, कच्ची बस्ती, वरुण विहार और वैष्णवी विहार इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पूरे कर लें। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *