![]()
हमीरपुर जिले के इकलौते मौदहा बांध के फाटकों की मरम्मत के लिए बांध खाली कराया जा रहा है। बांध से छोड़े गए पानी से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नदी किनारे सब्जी की खेती करने वाले किसानों की फसलें डूब गई हैं। फसलों के नुकसान से नाराज किसानों ने सोमवार को हमीरपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मुआवजे की मांग की। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में किसान बेतवा नदी के किनारे लौकी, कद्दू, पालक, भिंडी, करेला और तरोई जैसी सब्जियों की खेती करते हैं। किसानों का आरोप है कि अचानक पानी छोड़े जाने से उनकी तैयार फसलें पूरी तरह पानी में डूब गईं और अब सड़ने लगी हैं। किसानों को मिलना चाहिए मुआवजा किसान देवेश कुमार निषाद ने बताया कि नदी में बढ़े पानी के कारण उनकी सब्जियों की पूरी फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं। यदि उन्हें पहले सूचना मिल जाती, तो वे इस सीजन में फसल नहीं लगाते। महिला किसान अनीता ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी। तैयार फसल डूबने से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि फसल के सहारे ही परिवार का गुजारा चलता है। प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिला है, जबकि किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
Source link
हमीरपुर में मौदहा बांध खाली कराया गया:पानी छोड़ने से बेतवा नदी में जलस्तर बढ़ा, किसानों की फसलें डूबीं; मुआवजे की मांग