यमुनानगर में सैर करने गए व्यक्ति की हत्या:हमलावरों ने मारी गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश


यमुनानगर जिले के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सैर करने गए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव के आसपास सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *