![]()
ललितपुर में तरबूज कम तौलने के विवाद में एक दुकानदार ने 12वीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रविवार रात 8 बजे हुई इस घटना में छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सिदवानपुरा निवासी छात्र अभय प्रताप रविवार शाम करीब 8 बजे नाझाई बाजार स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। अभय ने तरबूज की दुकान पर तरबूज खरीदा और दुकानदार पर कम तौलने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। इस पर दुकानदार ने तरबूज काटने वाले हथियार से अभय पर कई बार हमला कर दिया। हमले में अभय के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल अभय ने परिजनों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
दुकानदार ने छात्र पर धारदार हथियार से किया हमला:ललितपुर में कम तरबूज तौलने का विरोध करने पर हुआ विवाद