भदोही सीएमओ ने जन आरोग्य मेला का किया निरीक्षण:लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों का 7 दिन का वेतन रोका


भदोही सीएमओ डॉ. संतोष चक ने आज सेमराध और कटरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिन का वेतन रोक दिया गया। जिन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें एल.टी. ऋतुराज पांडेय, वार्ड बॉय राजू यादव और स्वीपर-कम-चौकीदार अमृतलाल शामिल हैं। इन सभी का सात दिन का वेतन बाधित किया गया है। एलटी ऋतुराज पांडेय और वार्ड बॉय राजू यादव मुख्यालय पर निवास नहीं कर रहे थे। वहीं, स्वीपर-कम-चौकीदार अमृतलाल पर कैंपस की साफ-सफाई न करने और मुख्यालय पर निवास न करने का आरोप है। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं होगी। उन्होंने सभी को समय पर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *