लखनऊ में मदर्स डे उत्सव,बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन:प्रसिद्धि अकादमी में माताओं के लिए प्रतियोगिताएं, बच्चों ने नाटक से जीता दिल


लखनऊ के एमिटी ग्रीन स्थित प्रसिद्धि अकादमी में रविवार को मदर्स डे का उत्सव भावनाओं, रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि मौजूद अभिभावक भावुक हो उठे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘मेरी माँ’ ने मां के त्याग, स्नेह और संघर्ष को बेहद मार्मिक ढंग से मंच पर उतारा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं माताओं के लिए आयोजित विशेष प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में माताओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाई, जबकि डांस प्रतियोगिता में उनके उत्साह ने माहौल को जीवंत बना दिया। ड्रेस और नॉन फ्लेम कुकिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुति देखकर भावुक हो गए कार्यक्रम के दौरान बच्चों और माताओं के बीच का स्नेह और अपनापन साफ दिखाई दिया। कई अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति देखकर भावुक हो गए। पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में स्वधा रविंद्र अमात्य, प्रिया मुखर्जी, रविंद्र अमात्य और कुलदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुतियों की सराहना की। मदर्स डे मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर अकादमी की प्रिंसिपल नेहा शुक्ला ने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों के रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।वहीं संस्थापक बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनका सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *