![]()
कन्नौज में छिबरामऊ के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक भाई संजय (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई ऋषि (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऋषि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जानिए पूरी घटना विस्तार से… जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह के पुत्र संजय और ऋषि शनिवार को चतरीपुर गांव में एक तेरहवीं की दावत से अपने घर लौट रहे थे। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब 8:30 बजे जब उनकी बाइक कुशलपुर सरैया मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत, दूसरा घायल सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज हृदय राज उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बड़े भाई संजय को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई ऋषि की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक संजय के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
कन्नौज में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कुशलपुर सरैया मोड़ पर हुआ हादसा