![]()
फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र में राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में 25 वर्षीय बृजेश राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, बृजेश राजपूत शराब पीने का आदी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। शराब ठेके के सामने शव रखकर किया हंगामा आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के शव को शराब के ठेके के सामने रख दिया और ठेका बंद कराने की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों में हुई तीखी झड़प प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प भी हुई। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
अमृतपुर के राजेपुर में नाले में मिला युवक का शव:ठेका बंद कराने को ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस से झड़प