![]()
वाराणसी के व्यापार केंद्र दालमंडी पर अब बुलडोजर की रफ्तार बढ़ेगी। एक-दो करके टूट रहे मकानों के बाद अब 45 मकानों पर हथौड़ा गूंजेगा। इन मकानों में आज दोपहर 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए गुरुवार रात ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मुनादी शुरू कर दी थी। दुकानदारों और मकान मालिकों को अगले चंद घंटों में अपना बचा सामान निकालकर दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दालमंडी की गलियों में चक्रमण किया। इसके साथ ही कई भवन स्वामी अपने मकान को खाली करते नजर आए। बताय गया कि सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के पर काम में रफ्तार के निर्देश दिए हैं। उधर, दूसरी तरफ करीब 10 हजार दुकानदार और कारोबारियों से जुड़े पूर्वांचल के सबसे बड़े मार्केट दालमंडी की सड़क के चौड़ीकरण का विरोध भी जारी है। लोग गुस्सा इसलिए भी हैं, क्योंकि यहां की 6 मस्जिदें भी टूटने वाली हैं। हालांकि इसे सबसे बाद में तोड़ने की योजना है।
Source link
दालमंडी में आज चलेगा बुलडोजर, 45 मकान तोड़े जाएंगे:PWD करेगा सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई, 300 पुलिसकर्मी तैनात