![]()
सुल्तानपुर के कादीपुर में आज महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्वांचल के नेता धनंजय सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हो रहा है। अनावरण समारोह कादीपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया है। इसके लिए 120×160 फीट का एक विशाल पंडाल लगाया गया है, जिसमें लगभग 2000 कुर्सियां लगाई गई हैं। विद्युत विभाग की टीम ने उपखंड अधिकारी त्रिभुवन सिंह, अवर अभियंता अवधेश पाल, टेक्नीशियन सुनील वर्मा और सुनील सिंह के नेतृत्व में बिजली के पोलों और लाइनों का निरीक्षण किया है। सहायक अभियंता डीजी सिंह और अवर अभियंता संदीप मौर्य ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
कादीपुर में हेलीपैड तैयार किया गया
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन के लिए नेशनल कॉलेज कादीपुर में एक हेलीपैड तैयार किया गया है। इस हेलीपैड को 12×12 फीट के क्षेत्र में लगभग 6000 ईंटों का उपयोग करके बनाया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, प्रिंसु सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा और पूर्व विधायक व सपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। दोबारा स्थापित की जा रही प्रतिमा
महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा शुक्रवार शाम को कादीपुर स्थित मालापुर जगदीशपुर में शासन द्वारा आवंटित भूमि पर स्थापित की गई थी। इससे पहले, 4 मई की रात को राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासन ने इस प्रतिमा को हटवा दिया था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी से मिलकर चिह्नित भूमि के आवंटन के लिए शासन को पत्र लिखा था। गुरुवार को शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर संस्तुति प्रदान की, जिसके बाद प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जा सका।
Source link
सुल्तानपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण आज होगा:बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह होंगे शामिल, हेलीपैड तैयार किया गया