Uttar Pradesh Big Breaking News Updates Today Live Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-ई में गुरुवार रात एक वकील ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम न

.

इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। दरवाजा खोलने पर शैलेंद्र खून से लथपथ पड़े मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ACP शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

ललितपुर में नहर में डूबकर तीन की मौत, शादी में शामिल होकर लौट रहे थे

ललितपुर में नहर में नहाते समय 5 युवक डूब गए। इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई। पांचों युवक एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आए थे। गुरुवार तड़के वापस जा रहे थे।

रास्ते में पड़ने वाली राजघाट नहर के पास गाड़ी रोककर पांचों नहाने उतर गए। अचानक एक युवक नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य साथी उसके पास पहुंचे। पांचों डूबने लगे। उन्हें देखकर आसपास लोग नहर में कूद पड़े।

पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने की वजह से सिर्फ 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। बाकी तीनों दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीनों को बाीर निकाला। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला तालबेहट कोतवाली क्षेत्र का है।। पढ़ें पूरी खबर…

गाजियाबाद में AC का कंप्रेशर फटने से 2 कर्मचारियों की मौत, 2KM दूर तक सुनाई दी आवाज

गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में टेस्टिंग के समय एसी का कंप्रेशर फट गया। हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल कर्मचारी को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आवाज इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। हादसा गुरुवार शाम को साहिबाबाद इलाके में मेडोर्स रिन्यूवल एनर्जी नाम की फैक्टरी में हुआ। पढे़ं पूरी खबर….

‘काले अंग्रेज चला रहे पुलिस विभाग’:लखनऊ में कांस्टेबल ने IPS अफसरों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप…VIDEO

लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों, विशेषकर IPS अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसमें कहा है कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं।

उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। कांस्टेबल को 20 दिन की छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.