![]()
लखनऊ पहुंची वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की टीम। एक्टर रणदीप हुड्डा, शालीन भनोट, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और डायरेक्टर नीरज पाठक ने जिओ हॉट स्टार पर आने वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को लेकर चर्चा किया। डायरेक्टर नीरज पाठक ने बताया कि सीजन-2 जिओ हॉट स्टार पर 15 मई रिलीज होगा।क्राइम-थ्रिलर सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर आधारित है। ‘राजनीतिक संरक्षण से अपराधी बढ़ाते हैं आगे’ नीरज पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सुपर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं और जीवन से प्रेरित ये वेब सीरीज है। इसमें राजनेताओं के संरक्षण से फलने फूलने वाले अपराध और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है । माफियाओं के बढ़ते हुए हौसले और उनके आपराधिक दुनिया का फैला हुआ जाल पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है। राजनीतिक रूप से जिन अपराधियों को संरक्षण मिलता है । उन पर पुलिस कितनी चतुराई और बहादुरी से कार्रवाई करती है वह सब कुछ इसमें देखने को मिलेगा। STF अधिकारी के इर्द गिर्द घूमती है कहानी रणदीप हुड्डा ने कहा कि पहले सीजन में काम करके बहुत मजा आया था। उसकी कहानी और किरदार दूसरे थे। इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की याद दिलाती है, जब राज्य में माफिया राज, अपराध और हथियारों की तस्करी चरम पर थी। कहानी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कमान सौंपी जाती है ताकि प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी खत्म कर शांति स्थापित की जा सके। इसमें आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। ‘लखनऊ सुकून वाला शहर है’ लखनऊ के बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा कि शूटिंग के दिनों में काफी वक्त शहर में गुजरा है । यहां शूट करने में बहुत मजा आया। लखनऊ का खाना, यहां की तहजीब, कल्चर और यहां की इमारतें बहुत खूबसूरत हैं।यहां की ऐतिहासिक इमारत को देखकर बहुत सुकून मिलता है और कारीगरी का अद्भुत नजारा नजर आता है। मैं चाहूंगा कि आगे भी मैं लखनऊ में शूट करूं क्योंकि यहां के लोगों का नेचर भी बहुत अच्छा है। शायद इसलिए कहा भी जाता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।
Source link
'इंस्पेक्टर अविनाश-2' के प्रमोशन के लिए टीम पहुंची लखनऊ:राजनीति और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी , रणदीप बोले – ये शहर सुकून भरा है