फर्रुखाबाद4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पुल पर खुले ज्वाइंट की मरम्मत की गई है। पुल का एक ज्वाइंट खुलने से सरिया दिखने लगी थी, जिसे गुरुवार को भरा गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य ज्वाइंट को भी ठीक किया गया।
यह पुल फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर गंगा नदी पर बना है। पुल की उम्र पूरी हो चुकी है और यहां ज्वाइंट खुलने की समस्या अक्सर बनी रहती है। माघ मेले से पहले भी रूट डायवर्जन कर पुल पर मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन समस्या फिर सामने आई।

हाल ही में पुल का एक ज्वाइंट काफी ज्यादा खुल गया था, जिससे सरिया और उसका एंगल साफ दिखने लगा था। वाहनों को ज्वाइंट से बचकर निकलना पड़ता था, क्योंकि वहां काफी गैप बन गया था।
गुरुवार को इस ज्वाइंट को भरने का कार्य किया गया। प्राथमिक तौर पर इसमें मोरंग डालकर भरा गया है। यह पुल इटावा-बरेली नेशनल हाईवे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। जानकारी के अनुसार, यहां से रोजाना 1000 से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं।
