![]()
हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना ने गुरुवार शाम को निर्माणाधीन पुलिस लाइन और भटेल स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में पानी की चर में गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने संचालक को चूना पुताई कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी भी दी। गौशाला में व्यवस्था में सुधार के निर्देश इसके बाद, डीएम भटेल स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र पहुंचीं, जहां 494 नर गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूसा, हरा चारा और पशु आहार की व्यवस्था देखी। पानी की चर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत सफाई कराने के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने ग्राम प्रधान से हरे चारे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और प्रतिदिन पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए शुद्ध पेयजल, पंखे और टीन शेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोशाला की सफेदी, मरम्मत कार्य, बायोगैस प्लांट को चालू कराने और गोबर के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता डीएम कविता मीना ने सबसे पहले निर्माणाधीन पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
गौशाला में गंदा पानी देख डीएम भड़कीं:अफसरों को फटकार लगाई, पुलिस लाइन निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश