SRH Vs PBKS Match Moments Photos; Ishan Kishan Abhishek Sharma

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद के ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

ईशान ने पारी में आगे लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। दूसरी ओर, पंजाब के कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया।

हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

  • पंजाब के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कूपर कोनोली और मार्को यानसन ने IPL में पंजाब किंग्स के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 68 रन जोड़े।
  • हैदराबाद-पंजाब मैच की पहली पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाहैदराबाद ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। यह इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए सभी मुकाबलों में पहली पारी का सबसे बड़ा IPL स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 219 रन का था।
  • यानसन ने दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिएपंजाब के गेंदबाज मार्को यानसन ने 4 ओवर में 61 रन दिए। उन्होनें IPL में दूसरी बार एक मैच में 60 से ज्यादा रन दिए हैं। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं।

यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए

1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक

हैदराबाद की पारी के चौथा ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने किया। ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक ने फाइनल लेग पर छक्का लगाया। अभिषेक ने अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट जमाने की कोशिश की लेकिन पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे।

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया।

अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया।

2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा

8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे।

कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी।

कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी।

3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप

9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई।

शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया।

शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया।

4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी

11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे।

  • चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया।
  • चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए।
फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की

14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की।

  • तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया।
  • चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई।
  • वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली।
ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की

18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन।

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन।

7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ

पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके।

शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया।

शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया।

8. कोनोली ने गिरकर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की

कूपर कोनोली ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शिवांग कुमार की बॉल पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। वे शॉट खेलते वक्त वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री तक पहुंच गई। इसी के साथ उन्होंने IPL और टी-20 में अपना शतक पूरा किया।

कोनोली ने पंत की स्टाइल में चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की।

कोनोली ने पंत की स्टाइल में चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की।

————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.