नाला निर्माण के दौरान गिरी दीवार, एक की मौत:दूसरा हुआ घायल, नगर निगम के कर्मचारी कर रहे थे काम


आगरा के बाग फरजाना इलाके में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय पास स्थित डेंटल क्लीनिक की मिट्टी से बनी बाउंड्री अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे दो संविदाकर्मी मलबे के नीचे दब गए। थाना हरीपर्वत थाना क्षेत्र क्षेत्र में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मजदूर पुराने नाले की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान नाले से सटी डेंटल क्लीनिक की मिट्टी से बनी बाउंड्री को नीचे से सहारा नहीं मिल पाया और पूरी दीवार अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरी। दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। मलबे में मजदूरों की चप्पलें भी दबी मिलीं, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। हादसे में थाना ताजगंज निवासी संविदाकर्मी रमेश की मौत हो गई, जबकि करन घायल हो गया। करन के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *