![]()
गाजियाबाद में बुधवार आधी रात भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 30 अप्रैल से लगातार हल्की-हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट है। आज सुबह से भी बादल छाए हुए हैं। सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। दिन में कभी बादल तो कभी हल्की धूप रहेगी। आज हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से है। एक दिन पहले भी बारिश गाजियाबाद में रात में पहले आंधी चली फिर बारिश के साथ लोनी क्षेत्र में ओले गिरे। जहां 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलती रही। आज सुबह से भी मौसम बारिश जैसा है। सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से रही। बुधवार को शाम को फिर बादल छाने से मौसम सुहाना रहा। मंगलवार रात बारिश के साथ ओले पड़े 30 अप्रैल को भी बारिश के साथ ओले पड़े इससे पहले 30 अप्रैल को दोपहर से लेकर रात तक तेज आंधी चली तो बारिश और तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 3 मई को हल्की फुआर पड़ीं। 4 मई की सुबह 4 बजे आंधी और बारिश आई। 4 मई की देर रात भी हल्की बारिश हुई। 5 मई की रात को आंधी बारिश के साथ फिर ओले पड़े। 6 मई की रात को फिर बारिश हुई। पूरे सप्ताह लगातार मौसम बदलता रहा है।
Source link
गाजियाबाद में रात में फिर बारिश:लगातार तेज हवाओं और बारिश से गिर रहा तापमान, दिन में भी बादल रहेंगे