![]()
अमेठी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण आसमान में काले बादल छा गए हैं, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। जिले का वर्तमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। दरअसल, अमेठी में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले सप्ताह जिले में जोरदार बारिश हुई थी और ओले भी गिरे थे, जिससे तेज आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ था। पिछले दो दिनों से मौसम सामान्य था और तेज धूप निकल रही थी, जिससे गर्मी फिर बढ़ गई थी। हालांकि, आज सुबह से मौसम में फिर बदलाव आया है। पूरे जिले में तेज हवाएं चल रही हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
Source link
अमेठी में मौसम बदला:तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू