लखनऊ में शराब की नई दुकान खुलने पर विरोध:लेखराज मार्केट में व्यापारियों-क्षेत्रीय लोगों ने जताई नाराजगी, महिला सुरक्षा को खतरा बताया


विकास नगर स्थित लेखराज पन्ना मार्केट में नई वाइन शॉप (रिटेल आउटलेट) खुलने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के साथ स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान को बंद करवाने की मांग किया। लोगों को कहना था की मार्केट में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि जहां शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके बगल में ही मंदिर है। उन्होंने बताया कि यह आउटलेट पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन करके खोला जा रहा है। बाजार में महिला , बच्चे और बुजुर्ग सब आते हैं दुकान खोलने से उनकी सुरक्षा को खतरा होगा सतह ही माहौल बिगड़ने का डर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन ने अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत दी है। संजय गुप्ता ने कहा उन्होंने कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा और दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग करेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा , क्षेत्र के सभी व्यापारी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद फुरकान, डा. गौतम साहनी, डॉ. मनीष सक्सेना, डॉ. स्वाति गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *