![]()
मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय लापरवाही पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बड़े स्तर पर इंस्पेक्टरों व उप निरीक्षकों को इधर से उधर करने के बाद बुधवार को एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन लोगों पर गाज गिरा दी। इनमें एक दरोगा व एक कांस्टेबल शामिल है। जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें कंकरखेड़ा थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के अलावा टीपीनगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विस्मिता चौधरी व सरधना थाने में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक कसाना शामिल हैं। इन सभी पर जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह होने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अह्वेलना करने, विवेचना में शिथिलता बरतने, अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई ना करना आदि शिकायतें हैं। बुधवार देर रात पुलिस ने तीनों को निलंबित कर दिया। तीन पुलिसकर्मियों को मिली चेतावनी
एसएसपी अविनाश पांडेय ने कुछ पुलिसकर्मियों को चेतावनी जारी करते हुए एक मौका दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर प्रार्थना पत्रों की समीक्षा में लापरवाही बरतने, जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण ना करने, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एसओपी का पालन ना करने का आरोप है। इन पुलिसकर्मियों को मिली चेतावनी
जिन पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई है, उनमें एसएचओ नौचंदी अनूप कुमार सिंह। इसी थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका और उप निरीक्षक पूजा कुमारी शामिल हैं।
Source link
एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर गिराई गाज:टीपीनगर थाने की महिला उप निरीक्षक के अलावा एक दरोगा व एक कांस्टेबल शामिल