लव मैरिज कर ससुराल पहुंची युवती की पिटाई, VIDEO:गाजीपुर में बाल पकड़कर पटका, सिर में लात-घूंसे मारे


गाजीपुर में लव मैरिज के बाद सुसराल पहुंची युवती के साथ ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की। ससुराल वालों ने युवती का स्वागत करने के बजाय उसे बीच सड़क गिराकर मारा। बाल खींचे। लात और घूसों से जमकर पिटाई की। युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी की थी। ससुराल वालों ने इस रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह लड़की को अपने यहां नहीं रखेंगे। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।उसका कहना है पति, देवर और ननद ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। मामला बिरनो थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… जयरामपुर गांव की रहने वाली प्रिया विश्वकर्मा ने अभिषेक कन्नौजिया के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि प्रिया के माता-पिता ने उसकी शादी पहले ही कहीं और तय कर रखी थी। शादी से कुछ दिन पहले ही प्रिया अपने प्रेमी अभिषेक के साथ चली गई। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी भी साथ ले गई थी। शादी के बाद जब प्रिया अपने पति के साथ ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। प्रिया के अनुसार, उसकी सास, देवर और ननद समेत अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे बाल पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। पति अभिषेक कनौजिया पर भी सड़क पर घसीटते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। बिरनो थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़िए- बंगाल जीत पर राजभर बोले-अखिलेश एसी-पीसी और ट्वीट वाले नेता:2027 में लंदन चले जाएंगे; केशव ने कहा- सियासत अंतिम सांस ले रही पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव ट्वीट, एसी और पीसी के नेता हैं। बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर भी मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। जिस दिन अखिलेश ने ट्वीट कर ममता दीदी के जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन पक्का हो गया था कि वे हारने जा रही हैं। पूरी खबर पढ़िए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *