![]()
मेरठ प्रीमियर लीग 2026 के ग्यारहवें दिन खेले गए अहम मुकाबले में मेरठ स्पोर्टिंग ने स्पार्टन एफसी को 5-0 से हराकर पूल टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। जीत दोनों टीमों के लिए जरूरी थी, लेकिन मेरठ स्पोर्टिंग ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। टीम के लिए पहला गोल निशांत गुसाईं ने तीसरे मिनट में कर बढ़त दिलाई। इसके बाद स्पर्श ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरा गोल अनिमेष ने किया, जबकि चौथा गोल अश्वनी के नाम रहा। अनिमेष ने एक और गोल कर मैच में अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल दागते हुए बड़ी जीत सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि अजय कनौजिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। आयोजकों के अनुसार, अगला मुकाबला इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी और स्पार्टन एफसी के बीच बुधवार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। मेरठ प्रीमियर लीग में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल रहा है।
Source link
MPL में 5 गोल से टॉप पर मेरठ स्पोर्टिंग:स्पार्टन एफसी को 5-0 से हराया ,मुख्य अतिथि अजय कनौजिया ने बढ़ाया हौसला