![]()
हापुड़ में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम को ब्लिंकिट पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने गाय के घी और मस्टर्ड ऑयल के सात नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। यह अभियान आयुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश में आपूर्ति हो रहे खाद्य उत्पादों की भी जांच की जा रही है। अभियान के दायरे में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में निर्मित खाद्य उत्पाद शामिल हैं। टीम ने कुल सात नमूने लिए, जिनमें गाय के घी के पांच और मस्टर्ड ऑयल के दो नमूने शामिल हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मिलावट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित फर्मों और कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट पर मारा छापा:गाय के घी और मस्टर्ड ऑयल के नमूने जांच को भेजे