देवरिया में छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं:पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज करने की मांग


देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, यह घटना 24 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे हुई थी। वह शौच के लिए गांव के नहर की ओर जा रही थीं, तभी गांव के एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि जब उनके पति शिकायत लेकर आरोपी के घर गए, तो आरोपी और उसके बेटे ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने 26 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को भी एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। कार्रवाई न होने के कारण पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने बुधवार को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *