Mumbai Airport Metro Fire | Short Circuit Sparks Fear, All Passengers Safe

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Airport Metro Fire | Short Circuit Sparks Fear, All Passengers Safe

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आग लगने के बाद मेट्रो स्टेशन का रास्ता बंद होने की यह फुटेज एक यात्री ने पोस्ट की है। - Dainik Bhaskar

आग लगने के बाद मेट्रो स्टेशन का रास्ता बंद होने की यह फुटेज एक यात्री ने पोस्ट की है।

मुंबई के अंधेरी ईस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-2 के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम 4:10 बजे आग लग गई।

न्यूज एजेंसी PTI ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि आग कितनी भीषण है।

अधिकारियों के मुताबिक एहतियात के तौर पर यात्रियों को बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ जगह इसे T1 टर्मिनल और कुछ पोस्ट में T2 मेट्रो स्टेशन बताया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

आग स्टेशन के टेक्निकल रूम में लगी

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग स्टेशन के टेक्निकल रूम में लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने 4:30 बजे तक बुझा दिया। धुएं के कारण कुछ समय के लिए ‘मेट्रो एक्वा लाइन 3’ को अभी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।

9 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी थी

9 अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए।

एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं…

28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.